
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे असोथर गल्ला मंडी में किसान हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद, बिजली और पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को उठाने और उनके सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से हुंकार रैली आयोजित की जा रही है।
जिला सचिव प्रमोद कुमार साहू ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंगलवार को असोथर गल्ला मंडी पहुंचें और संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के विचार सुनकर किसान हितों की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।


