करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को एसपी का तोहफा,एक दिन का अवकाश घोषित

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

करवा चौथ के पर्व पर फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद की महिला पुलिसकर्मियों को विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने करवा चौथ के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है, ताकि वे अपने परिवार और पति के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।
एसपी के इस निर्णय से महिला पुलिसकर्मियों को त्योहार के मौके पर अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। करवा चौथ पर अवकाश की घोषणा को महिला पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!