
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
-गौराकला में 170 बुजुर्गों और दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण।
-भिटौरा ब्लॉक में 170 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिली सहायता।
-जेल में रहूं या बाहर, जनसेवा जारी रहेगी-अजय सिंह रिंकू लोहारी।
-राष्ट्रीय वयोश्री योजना से 170 लाभार्थियों को मिला सहारा।
भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत भिटौरा ब्लॉक के गौराकला गांव में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी की पहल पर आयोजित शिविर में 170 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपयोगी उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में लाभार्थियों को छड़ी, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, कमर बेल्ट तथा हाथ-पैर और घुटनों के लिए सहायक बेल्ट सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए। इन उपकरणों के मिलने से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने कहा कि जनता ही उनका परिवार है और जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मैं जेल में रहूं या बाहर, मेरा सामाजिक सेवा का कार्य निरंतर चलता रहेगा। हमारा प्रयास है कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हम जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।”
कार्यक्रम में विकास दुबे, जयसिंह, ग्राम प्रधान कामता प्रसाद, महेश, डॉ. दीपक, डॉ. अविनाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।

