
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज कस्बा स्थित आकाश इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल वर्ग में प्रज्ञा सोनी ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्नेहा (93.83%), स्वाति पटेल (92.6%), अभिषेक (91.6%) तथा आयुष (90%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट वर्ग में आकांक्षा देवी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं अंशिका (86.4%), सुमित (83%), हिमांशु (83%), रजनीश (82.6%), अनुज्ञा सोनी (82.5%), आशीष (82.5%), रंजन (82.4%), कोमल (82.4%), दीपांशु (81.8%) तथा रिचा सिंह (81.8%) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इस अवसर पर अध्यापक आशुतोष द्विवेदी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


