यूपी बोर्ड में शान्ती देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी से हाई स्कूल में 85 एवं इंटरमीडिएट में 60 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी छात्र छात्राएं परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 85 में से 51 परीक्षार्थी ससम्मान तथा शेष 34 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 60 में से 35 ससम्मान तथा शेष 25 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। कक्षा 10 में नितेश कुमार ने 91.16%, राजशेखर पाण्डेय ने 90.6% तथा मयंक पाण्डेय ने 88.5% अंक अर्जित कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में अंशिका देवी ने 92.2% अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित सिंह ने 87.0% द्वितीय तथा नैतिक सिंह ने 86.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र/छात्राओं ने इस सफलता के लिए अपने गुरूजनों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्रों के लिए कक्षाओं के अतिरिक्त समय देकर उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया ।
सभी सफल छात्र छात्राओं का विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य द्वारा मुंह मीठा कराया गया तथा बधाई दी गई। विद्यालय के संरक्षक चुनकू राम पटेल, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी, प्रेरक मनोज त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!