शादी समारोह में पागल कुत्ते का हमला, 60 से अधिक लोग घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
बदायूं संवाददाता।

बिसौली स्थित एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता अचानक परिसर में घुस आया और बारातियों पर हमला कर दिया। दुल्हन की विदाई के समय हुए इस हमले से पूरे समारोह स्थल पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 60 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के बाद बिसौली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। कुत्ते के आतंक से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। काफी देर तक दहशत फैलाने के बाद एक किसान ने साहस दिखाते हुए फावड़े से कुत्ते को मार गिराया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा व हिंसक कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!