
आपकी खबरें न्यूज,
गाजीपुर फतेहपुर संवाददाता।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर सुकेती गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव निवासी धरम प्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र दुर्गेश किसी कार्य से बाइक द्वारा घर से निकला था। जब वह खनसेनपुर सुकेती गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायल युवक का उपचार जारी है।


