
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलेमाबाद गांव के पास सड़क हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सलेमाबाद गांव निवासी देवराज पुत्र जागेश्वर (45) अपनी साइकिल से सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव खाद लेने गए थे। खाद लेकर वापस लौटते समय सलेमाबाद के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज ले गये।
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवराज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
