भारी जाम के बावजूद मौजमाबाद पहुंचीं साध्वी निरंजन,सोमनाथ निषाद के परिवार से मिलीं

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को मौजमाबाद पहुंचकर विकासखंड भिटौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन सोमनाथ निषाद के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
साध्वी निरंजन ज्योति का मौजमाबाद पहुंचने का समय शाम 4:30 बजे निर्धारित था, मगर हुसैनगंज में भारी जाम के चलते उनका काफिला निर्धारित समय से देर से पहुंचा। जाम की वजह से वह करीब शाम 6:00 बजे मौजूमाबाद पहुंच सकीं।
दौरे के दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, बबलू मिश्रा और रवि निषाद सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!