
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गाजीपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र रंग पाल सिंह (35) निवासी ग्राम सरकी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को खेसहन पुलिया से पुलिस ने गिरफ्तार किया कब्जे से चोरी के 23,000 रुपये बरामद किये गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
आरोपी ने बड़ौदा ग्रामीण बैकं के सामने बुजुर्ग से धोखाधड़ी करके बैग में रखे नोटों की गड्डी को बदल कर चोरी की अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 23,000 रुपये बरामद हुए।
