
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
असनी पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान आराम कर रहे कांस्टेबल दीपक पाल को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रात के समय कांस्टेबल दीपक पाल असनी पुलिस चौकी में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी ने की घटना की पुष्टि
असनी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कांस्टेबल दीपक पाल को सांप ने काट लिया था। सूचना मिलते ही उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद पुलिस चौकी परिसर में सांपों और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं की मौजूदगी को लेकर सतर्कता की जरूरत महसूस की जा रही है।


