कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे एसीपी हंडिया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आपकी खबरे न्यूज़,
प्रयागराज संवाददाता।

हंडिया नगर में हिंदू युवा वाहिनी मंच द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के चौथे दिन एसीपी हंडिया शेषधर पाण्डेय पिलर नंबर-50 स्थित सेवा शिविर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसीपी ने शिविर में मौजूद कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवा-भाव की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में संचालित चाय, जलपान एवं भोजन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सेवा कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान एसीपी शेषधर पाण्डेय ने स्वयं भी कांवड़ियों का सेवा-सत्कार किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। शिविर में हिंदू युवा वाहिनी मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सहयोग का वातावरण बना रहा।

error: Content is protected !!