केरल यूनिट की कार्यप्रणाली और कुछ गंभीर संदिग्ध गतिविधियों पर केरल यूनिट भंग

आपकी खबरे न्यूज़,
लखनऊ संवाददाता।

एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.के. विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की केरल राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से भंग कर दिया गया है। डॉ. विश्वकर्मा के अनुसार संस्था को ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई थीं जिनके आधार पर केरल यूनिट की कार्यप्रणाली और कुछ गंभीर संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह उत्पन्न हुआ। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण संस्था की छवि एवं कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था की साख, पारदर्शिता और संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज से केरल यूनिट का संस्था से कोई संबंध नहीं रहेगा तथा उक्त इकाई के नाम से की जाने वाली किसी भी गतिविधि के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) उत्तरदायी नहीं होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संस्था भविष्य में नियमों एवं संगठनात्मक मानकों के अनुरूप नई व्यवस्था पर विचार करेगी और संस्था की नीतियों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!