
आपकी खबरे न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहनीपुर गांव में आम तोड़ने गए एक युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवक पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान अरुण कुमार उर्फ मनोज (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामदेव, निवासी सहनीपुर थाना हुसैनगंज के रूप में हुई। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी शोभा देवी, दो बेटियां अनन्या और रागनी तथा एक पुत्र रोहन को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि मासूम बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर पहुंचे।
परिजनों ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

