हैंडपंप पर विवाद के बाद युवक ने जंगल में लगाई फांसी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे कठेरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर मजरे कठेरवा गांव निवासी विनोद (22) शनिवार को घर से हैंडपंप पर पानी भरने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पानी भरते समय उसका हाथ अनजाने में एक युवती से छू गया, जिससे नाराज होकर युवती ने कथित रूप से उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना से युवक काफी आहत हो गया। परिजनों के अनुसार अपमान से व्यथित युवक घर लौटने के बजाय पास के जंगल की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों के अनुसार मामूली विवाद के बाद युवक द्वारा ऐसा कदम उठाना बेहद दुखद है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!