बच्चे का गला काट कर हत्या की कोशिश,रिफर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हथगाम फतेहपुर संवाददाता।

हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर के आगे सराय इदरीश मोड़ के पास बकउला तालाब के पास झाड़ियों के बीच एक बच्चे के गले को चाकू से काटने की कोशिश की गई। बच्चा जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा और किसी तरह भाग कर सराय मोड़ सड़क (हाइवे) पर आ गया। पहले लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है। बाद में गले में चाकू के निशान देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया।
घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम भेजा गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों से बात की गई तो बताया गया कि चाकू से खाल कट गई है अंदर जख्म नहीं है। मुंह पर चोट के निशान हैं। कुछ दांत भी टूटे हुए हैं। घायल अवस्था में बच्चे ने तीन उंगलियां दिखाई थीं जिससे पता चलता है कि हत्या के इरादे से आए तीन लोग थे, लेकिन अफवाह उड़ाने वालों ने उड़ा दिया कि तीन लोग मारे गए हैं क्योंकि उसने तीन उंगली उठाई है। इस तरह की अफवाह से पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई। फिलहाल घायल बच्चे की हालत गंभीर है लेकिन चिंताजनक नहीं है।
जानकारी के अनुसार सराय इदरीश गांव के पास के ही लाड़लेपुर का रहने वाला लगभग साजन पुत्र राम प्रताप पासवान (12) गरीब परिवार से है। पिता तालाब में मछली पकड़ने का काम करता है। दोपहर बाद सराय इदरीश मोड़ पर बकउला तालाब के पास एक बच्चा झाड़ियों से चीखता-चिल्लाता सड़क की ओर भागा। वहां पर मौजूद लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब उसके गले में चाकू का निशान देखा गया तो पुलिस को फौरन सूचित किया गया। बच्चे के गले को काटने की कोशिश की जा रही थी लेकिन जान बचाने के लिए वह संघर्ष करता रहा और किसी तरह कातिलों के चंगुल से छूट गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हथगाम प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। काफी देर तक खेतों और आसपास कांबिंग की गई। पुलिस ने मौके से चाकू और बच्चे की चप्पलें बरामद की। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। डॉक्टर के अनुसार घायल बच्चे का गला फिलहाल सुरक्षित है। लोग इस बात को लेकर हैरत में थे कि बच्चा लाड़लेपुर से झाड़ियों के पास कैसे पहुंचा। उसे या तो उसके दोस्त लेकर गए या उसकी पकड़ की गई। यह रहस्य बना हुआ है। बच्चा गरीब परिवार से है। पुलिस एवं प्रशासन और ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा कि उसकी हत्या की कोशिश किस लिए की गई होगी।

तीन लाशें होने की उड़ी अफवाह
घायल बच्चे ने अस्पताल जाने के पहले तीन उंगली उठाई थी जिसका इशारा था कि उस पर हमला करने वाले तीन लोग थे लेकिन ऐसी अफवाह उड़ी कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने उड़ा दिया कि तीन लाशें गिरी हैं। अफवाह जब तेज हुई तो भारी पुलिस बल ने एहतियात के तौर पर कई घंटे कांबिंग की। फिलहाल यह अफवाह झूठी निकली लेकिन अफवाह का बाजार इतना गर्म रहा कि क्षेत्र में दहशत का माहौल क्रिएट हो गया। पुलिस अफवाह उड़ाने वालों की भी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!