तेज रफ्तार बोलेरो बिजली खंभे से टकराई, चालक गंभीर घायल, भैंस चपेट आई

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे बंधी भैंस भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो संख्या UP 71R4150 काफी तेज गति से जा रही थी। अधिक स्पीड होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा टूट गया। पास में अवधेश सिंह यादव की भैंस बंधी थी, जो टक्कर की चपेट में आकर घायल हो गई।
हादसे में बोलेरो चालक इदरीश पुत्र लल्लू निवासी भटपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया और तत्काल रामसनेही अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद अवधेश यादव का परिवार आक्रोशित हो गया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!