मोर को बचाने में किशोर घायल, बाइक पेड़ से टकराई

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
धाता फतेहपुर संवाददाता।

धाता थाना क्षेत्र के सरसौली गांव के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रानीपुर गांव निवासी आशीष पुत्र दिनेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आशीष अपनी मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर धाता गैस एजेंसी पर भरवाने जा रहा था। सरसौली गांव के समीप अचानक सड़क पर एक मोर आ गया। मोर को बचाने के प्रयास में आशीष बाइक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक पहले सड़क पर फिसली और फिर सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल को संभालते हुए एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार किशोर का उपचार जारी है तथा उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर अचानक जानवरों के आ जाने से बढ़ रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

error: Content is protected !!