
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं सघन पतारसी के बाद वारंटी अभियुक्त रामराज पुत्र रामबाबू (32) निवासी ग्राम फिरोजपुर कटरी थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित वाद संख्या 1242/17, सरकार बनाम सुशील, एनसीआर संख्या 201/15, धारा 323/504/506 भादवि से जुड़ा हुआ है। यह मामला थाना हुसैनगंज में पंजीकृत है तथा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 01, विचाराधीन है। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की। अभियुक्त की अगली पेशी दिनांक 28 फरवरी 2026 को निर्धारित है।


