क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।

सरोजनीनगर क्षेत्र के शांति नगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में चेयर मैन ई.योगेंद्र सचान के निर्देशन में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की झलक देखने को मिली। कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएससी डॉ. आर के स्वर्णकार और विशिष्ट अतिथियों के रूप मे वरिष्ठ आईएएस डॉ. हीरा लाल सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, आई ए एस मनीष वर्मा जनता दल यूनाइटेड महासचिव, रविन्द्र गंगवार रिटायर्ड आर ई एस डायरेक्टर, आरएल निरंजन, मुनीश गंगवार, कुलदीप सचान, अजीत सिंह ,डॉ सुधा बाजपेयी, राम गोपाल सचान, राधा देवी, डायरेक्टर ऋषिका सचान , उन्नयन सचान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित थीमों के माध्यम से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मुख विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, सामाजिक सरोकारों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने-अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागी विद्यार्थियों से उनके द्वारा प्रस्तुत डेमो एवं प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल, उनके उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में बताया।इस अवसर पर क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के चेयर मैन ई. योगेंद्र सचान के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और उनमें छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षिक गतिविधियाँ और प्रदर्शनी ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को काफी प्रभावित किया। वार्षिक उत्सव के सफल आयोजन पर कॉलेज परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!