
आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
भारतीय सेना के कारगिल विजेता वीर सपूत, नायक सूबेदार स्वर्गीय सहदेव प्रसाद विश्वकर्मा (फौजी बाबा) की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 01 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि सभा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं हवन-पूजन किया गया। यह कार्यक्रम भिटौरा रोड़ प्रेम मेडिकल स्टोर, चक बिसौली चौराहा, फतेहपुर में संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि स्व. सहदेव प्रसाद विश्वकर्मा भारतीय सेना में नायक सूबेदार के पद पर कार्यरत रहते हुए देश सेवा में सदैव अग्रिम पंक्ति में रहे। कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और त्याग का प्रतीक रहा है।
इस अवसर पर वीर सपूत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित गया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन शामिल रहे।



