
आपकी खबरे न्यूज,
सरोजनी नगर (लखनऊ)।
सरोजनी नगर के शांति नगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में बुधवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयर मैन इंजीनियर योगेंद्र सचान द्वारा हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। हवन के दौरान विद्या की देवी मां सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। हवन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय परिसर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया।
कॉलेज अध्यक्ष योगेंद्र सचान ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और संस्कारों का पर्व है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।


