कंठीपुर में PDA जन चौपाल, 500 लोगों को कंबल वितरण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।

समाजवादी पार्टी द्वारा चित्रकूट जनपद की सदर तहसील अंतर्गत कंठीपुर गांव में PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान एवं सपा नेता मंगल यादव की मौजूदगी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इसके साथ ही PDA जन चौपाल में बच्चों के शैक्षिक प्रोत्साहन के उद्देश्य से कॉपी, किताब, पेंसिल एवं खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए सदर विधायक अनिल प्रधान ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।
वहीं सपा नेता मंगल यादव ने कहा कि PDA जन चौपाल के माध्यम से समाजवादी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज कंठीपुर गांव में 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं तथा बच्चों को शिक्षा और खेल से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। PDA जन चौपाल के जरिए समाजवादी पार्टी जनता से सीधा संवाद कर रही है और 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटा रही है।

error: Content is protected !!