अंतिम संस्कार से लौट रहे दाम्पती को डम्फर ने मारी टक्कर महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बे में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी हुसैनगंज भेजा गया, चिकित्साको में गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ बाइक से हुसैनगंज थाना क्षेत्र गए थे। वापसी के दौरान हुसैनगंज कस्बे के पास एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विमला देवी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल डॉक्टरों ने विमला देवी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं घायल महिला के पति अशोक कुमार ने बताया कि वे अपने साढ़ू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!