
आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अथक प्रयास और सुरागरसी-पतारसी के बाद एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। धनराज पुत्र भिखारी लाल (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी बजरंगपुर, थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 19757/21 धारा 498ए/323/504 भादवि में वारण्ट निर्गत था। यह मामला अनीता बनाम धनराज से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/फास्ट ट्रैक कोर्ट, फतेहपुर में पेशी हेतु रवाना किया गया, जहां उसकी तारीख पेशी 17 फरवरी 2026 निर्धारित है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



