
आपकी खबरे न्यूज,
पांडुआ कोलकाता।
एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया ट्रस्ट, वेस्ट बंगाल टीम द्वारा पश्चिम मेदिनीपुर के पांडुआ उत्तर सुभाष नगर स्थित पांडुआ छठ पूजा मैदान में समाज सेवा के उद्देश्य से कंबल वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अरुण कुमार बेरा ( वेस्ट बंगाल डायरेक्टर एंटी करप्शन सेल एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ) के नेतृत्व में किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 50 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। इसके साथ ही टीम के सहयोग से आयोजित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में लगभग 76 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) आइया तथा स्थानीय थाना प्रभारी (ओसी) आइया उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम आयोजक अरुण कुमार बेरा एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। अतिथियों ने समाज सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।


