युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

भेलुपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज इलाके में स्थित दाहचौक में किराए पर रह कर इवेंट का काम करने वाले शनि कुमार चौबे (24) ने सोमवार की देर रात अवसाद में आ कर पंखे में चादर का फंदा बनाकर झूल गया। देर रात चहेरे भाई के राहुल कुमार चौबे के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। आननफानन में भाई ने मृतक को फंदे से उतार कर सीपीआर दिया लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पा कर मौके पर पुलिस पहुची। मूल रूप से मृतक सोनबरसा थाना हर सिद्धि जिला मोतिहारी बिहार का रहने वाला है। मृतक महीने भर पहले काम के सिलसिले में शहर अपने चचेरे भाई के पास आया था। पीछे साल ही मृतक 12 की परीक्षा दिया था।

error: Content is protected !!