विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों में आवेदन 3 जनवरी तक

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद में विभिन्न पारम्परिक ट्रेड जैसे-लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, बढई से जुडे कारीगरो के 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र लिए जा रहे है।आवेदक 03 जनवरी तक वेबसाइट msme.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि योजना में आवेदन हेतु आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण प्रत्र (एस०सी०, ओ०बी०सी० वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, शिक्षित होने पर शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए, आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा सम्बन्धित ट्रेड से जुडे होने का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान/वार्ड मेम्बर से प्रमाणित होना चाहिए आदि आवश्यक अभिलेख एवं पात्रता की शर्ते है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!