
आपकी खबरें न्यूज,
जौनपुर वाराणसी संवाददाता।
ईयर फोन लगाकर बाइक चलाने के कारण फिर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के थूनी गांव निवासी लखराज के पुत्र गाज लाल अपने दोनों कान में ईयर फोन लगाकर गांव में ही स्थित रेलवे ट्रैक पर कल रात पार कर रहा था। उसी समय तेज गति से आई ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके कारण बाइक समेत हवा में उड गया और ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर की मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड जुट गई। बताते हैं कि लगभग दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस शादी में दहेज में उसे मोटरसाइकिल मिली हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि कान में ईयर फोन लगाने के चक्कर में कई युवकों की जान गई है इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जिसके कारण उनको अपनी जान गंवानी पडती है।


