फरार अभियुक्तों को पेश होने की चेतावनी, अमौली मण्डी गेट पर चस्पा हुई उद्घोषणा

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना हुसैनगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 119/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र अनिल निवासी अमौली थाना चांदपुर फतेहपुर वर्तमान पता रोटी गोदाम हाता थाना पिलखाना जनपद कानपुर नगर तथा दीपक पुत्र स्व. चन्द्रपाल निवासी अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर (दोनों गैंग सदस्य) के खिलाफ माननीय न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा आदेश 82 सीआरपीसी (84 बीएनएसएस) की कार्रवाई अमल में लाई। इस क्रम में पुलिस द्वारा ग्राम अमौली स्थित अभियुक्तों के निवास स्थान पर उद्घोषणा आदेश चस्पा किया गया। साथ ही पूरे गांव में डुग्गी पिटवाकर अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय में हाजिर होने की सूचना दी गई। पुलिस ने माइक के माध्यम से सार्वजनिक रूप से अनाउंस भी कराया।
इसके अतिरिक्त अमौली मण्डी के मुख्य गेट पर भी अभियुक्तों के विरुद्ध जारी उद्घोषणा 84 बीएनएसएस की एक प्रति चस्पा की गई। पुलिस का कहना है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे की वैधानिक कार्रवाई, कुर्की आदि की प्रक्रिया की जाएगी।

error: Content is protected !!