
आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हुसैनगंज के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र से प्रियांका पुत्री राजेन्द्र प्रसाद (25) एवं अरुण गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद (19) निवासी कस्बा हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 228/2025, धारा 108/123 बीएनएस के अंतर्गत वांछित चल रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय सदर फतेहपुर रवाना किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


