शांति भंग की आशंका, अलग-अलग गांवों से 7 लोग गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका में कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय एसडीएम सदर, फतेहपुर भेजा गया। हुसैनगण थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार राजपूत पुत्र मथुरा प्रसाद (24) निवासी बजरंगापुर, आरजू किशोर उर्फ अर्जुन पुत्र नरेशचन्द्र (42), रामू पुत्र रामकरन (28) एवं महेश पुत्र राजाराम (38) निवासीगण ग्राम छेउका थाना हुसैनगंज शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रेम पुत्र घनश्याम (45) निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर, गयाप्रसाद पुत्र सत्यनारायण (35) एवं गोलू पुत्र सत्यनारायण (28) निवासीगण ग्राम राधानगर मजरा लकड़ी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सभी के विरुद्ध क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका थी, जिसके चलते एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

error: Content is protected !!