युवती पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी,मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

कपसेठी थाना क्षेत्र में एक युवती पर अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के भाई की शिकायत पर एक नामजद सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोकरमा गांव निवासी शिवकुमार पटेल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहन चप्पल खरीदने बाजार जा रही थी। रास्ते में लेखन सेनपुर गांव निवासी सूरज और उसके दो अज्ञात साथी क्रिकेट खेल रहे थे। इन लोगों ने उनकी बहन पर अश्लील फब्तियां कसीं।
युवती ने घर आकर अपने भाई शिवकुमार को घटना के बारे में बताया। शिवकुमार ने जब सूरज से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो सूरज ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शिवकुमार पटेल की शिकायत पर सूरज और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!