लाठी-डंडों व फायरिंग के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में मारपीट और फायरिंग की गंभीर घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। देवकरण सिंह पुत्र स्वर्गीय दिवाकर सिंह, निवासी फिरोजपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लाठी, डंडा व रॉड लेकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए भाई उदयकरण व ऋतुराज तथा चाचा छत्रपाल सिंह के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों द्वारा तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज में मु0अ0सं0 340/2025 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 352, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में हुसैनगंज थाना पुलिस टीम ने दिनांक 16 दिसंबर 2025 को अथक प्रयास व सुरागरसी के आधार पर जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र रामनरेश सिंह (40), हिमांशु सिंह उर्फ राज पुत्र आनंद सिंह (26) निवासीगण ग्राम फिरोजपुर थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे व दो लोहे के सरिया बरामद किए गए। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!