गोसाईपुर स्टोर यार्ड से लाखों का सामान चोरी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चोलापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन (हर घर जल) के तहत जनपद वाराणसी में कार्यरत एल एंड टी कंपनी के स्टोर यार्ड से भारी मात्रा में सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से अपर पुलिस आयुक्त सारनाथ को शिकायत दी गई थी, जिस पर चोलापुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2025 को एल एंड टी कंपनी द्वारा स्टोर यार्ड गोसाईपुर, वाराणसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्टोर यार्ड से बड़ी मात्रा में महत्वपूर्ण सामग्री गायब है। चोरी हुए सामान में ब्रास टेप 91738 नग, एसएस फ्लो कंट्रोल वाल्व 15667 नग, जीआई पाइप निप्पल 14205 नग, जीआई सॉकेट 37785 नग, जीआई एल्बो 20656 नग और एमडीपीई एल्बो 2652 नग शामिल है। कंपनी का आरोप है कि यह पूरा सामान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिससे सरकारी योजना के कार्य में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। मामले में थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि एल एंड टी कंपनी की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 305(ए) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!