सफेद चादर में लिपटा हुसैनगंज, ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद में सर्दी का असर अब साफ नजर आने लगा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं सुबह के समय घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हुसैनगंज-डलमऊ मार्ग पर घना कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को रेंग-रेंग कर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण बाइक और साइकिल सवारों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कम दृश्यता के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी रही, जिससे लोग बेहद सतर्क नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और देर रात के समय कोहरा और ठंड ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे दैनिक कार्यों पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ सकता है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

error: Content is protected !!