
आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी युवक के चचेरे भाई संतलाल पुत्र राजा रैदास ने पुलिस को फोन पर दी। उन्होंने बताया कि उनका चचेरा भाई सुनील पुत्र ननबूद रैदास (28) निवासी बेरागढ़ीवा, अपने कमरे में साड़ी के कपड़े से फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे पुलिस बल व फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच की और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला अस्पताल के विच्छेदन गृह भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


