
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बुधवार को विकास खंड भिटौरा एवं सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर भरे जा रहे गणना प्रपत्रों, मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों एवं पोर्टल पर की जा रही फीडिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बूथ स्तर पर किए जा रहे अद्यतन कार्यों का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशीलता, गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। गणना प्रपत्रों के संकलन और डिजिटल फीडिंग की गति बढ़ाने को कहा, ताकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हो सकें।
डीएम रविंद्र सिंह ने चेताया कि लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी टीमों से बूथवार प्रपत्रों की वास्तविकता की पुष्टि कर सटीक व अद्यतन डेटा दर्ज करने पर विशेष जोर दिया।
