ढोलक-शहनाई की धुन पर दुल्हन की बारात का जोरदार स्वागत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
प्रयागराज संवाददाता।

प्रयागराज से शादी की एक अनोखा रस्म देखने को मिला है। जहां सोमवार को कीडगंज की रहने वाली दुल्हन तनु ने प्रीतिभोज के दिन अपनी बारात लेकर मुठ्ठीगंज स्थित ससुराल पहुंची। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष का जोरदार स्वागत हुआ।
आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है। लेकिन प्रयागराज से एक अनोखी रस्म देखने को मिली। जहां एक दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंच गई। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष जब दूल्हे के दरवाजे पर पहुंचा तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। वहीं, इस शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादियों का सीजन चल रहा है। हर तरफ शहनाइयां और ढोलक की धुन सुनाई दे रही है। इसी खुशियों भरे माहौल में सोमवार को प्रयागराज के कीडगंज की रहने वाली दुल्हन तनु ने प्रीतिभोज के दिन अपनी बारात लेकर मुठ्ठीगंज स्थित ससुराल पहुंचकर समारोह को और खास बना दिया। पारंपरिक बाजों और मांगलिक गीतों के साथ दूल्हे रजत के घर पहुंचने पर बारात का स्वागत दूल्हे के परिवार और रिश्तेदारों ने किया। प्राइवेट नौकरी करने वाले राजेश जायसवाल की पांच बेटियां हैं, उनका कोई बेटा नहीं है। लेकिन उनकी इच्छा थी कि बेटी की शादी बेटे की तरह सम्पन्न करूं। इस अभिलाषा को पूरा करने के लिए उन्होंने खास कार्ड छपवाया, जिसमें लिखा था, ‘हमारी बेटी की बारात।’ सोमवार शाम छह बजे बारात काजल सिनेमा से शुरू हुई, जिसमें तनु रथ पर सवार होकर ससुराल पहुंचीं। बारात में तनु की चार बहनें, रिश्तेदार और करीब 100 लोग शामिल रहे। तनु की बड़ी बहन स्वाति ने बताया कि तनु की शादी 20 नवंबर को हुई थी। इसके बाद वह मायके से ससुराल लौटीं और सोमवार को पारंपरिक तरीके से बारात लेकर पति रजत के घर प्रीतिभोज में शामिल हुईं। प्रीतिभोज में बारात का स्वागत पुष्प वर्षा और आरती के साथ किया गया।

error: Content is protected !!