डिजायर और अर्टिगा की टक्कर, बीच में फंसकर बाइक सवार गंभीर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बुद्धवार प्रातः विपरीत दिशा से आ रही मारुति डिजायर और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान दोनों कर के बीच में फंसकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही डिजायर कार अचानक विपरीत लेन में आ गयी और सामने से आजमगढ़ से वाराणसी जा रही अर्टिगा कार से आमने-सामने टकरा गई। दोनों कार के बीच में फंसकर बाइक सवार रत्नेश राय (40) पुत्र रामआसरे निवासी भरपुरवा कला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रत्नेश राय को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। वही दोनों का सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

error: Content is protected !!