आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी बाजार में मंगलवार की रात्रि चोरों ने महिला को चाकू से धमका कर आलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद समेत जेवर चोरी कर भाग निकले। फूलपुर पुलिस को दिए तहरीर में ताड़ी बाज़ार निवासी अमन मोदनवाल ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात्रि में उसकी माँ दुकान पर थी, इसी बीच जब वह बाथरूम गई तो देखा दो चोर उसके घर के अंदर है महिला ने रोकने और चिल्लाने की कोशिश की तो चोरों ने चाकू से उनके उपर वार कर दिया जिसमें वह भाग कर जान बचाते हुए शोर मचाने लगी। आस पास के लोग जुटे तब तक चोर भाग चुके थे महिला के मुताबिक आलमारी खुली है और आलमारी में से दो सोने की चेन, दो अंगूठी लगभग ढाई तोले के वजन की व डेढ़ लाख रुपये नगद समेटकर चोर फरार हो गये थे। चौकी इंचार्ज कठिराँव अमित कुमार पांडेय सूचना पर मौके पर पहुँचे व जांच पड़ताल की।
