तेज रफ्तार बुलेट ने पति पत्नी को मारी टक्कर दोनों गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चौबेपुर हाइवे के पास सुगुलपुर ओवरब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बीते रात करीब 9:30 बजे हुई, जब वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, स्कूटी पर सवार साधना गुप्ता और दिलीप गुप्ता निवासी कोइरी शादियाबाद को चौबेपुर ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बुलेट चालक,जो नशे में था, गलत साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति पत्नी मौके पर बेहोश हो गए।मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल दंपति को पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और फिर गंभीर चोटों के कारण BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।बताया गया है कि घायल साधना गुप्ता के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसमें 22 टांके लगे, जबकि दिलीप गुप्ता का दाहिना पैर और बायां हाथ टूट गया था, जिसमें राड डाली गई। दुर्घटना में स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बेटे अंकित गुप्ता के तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज विधि संगत कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!