आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
छावनी क्षेत्र के सदर बाजार में मतदाता सूची संशोधन अभियान के दौरान एसआईआर फॉर्म वितरण में भारी अव्यवस्था सामने आई है। भाग संख्या 401 में कार्यरत बीएलओ हीरामणि सरोज के माध्यम से फॉर्म वितरण के बाद भी कई घरों तक फॉर्म नहीं पहुँच पाए।
आरिफ (मकान संख्या 159/1), सलमा (171), सोनी (171), असगर (145/146), नरगिस (146), अख्तर (108) सहित कई मतदाताओं ने शिकायत की है कि उन्हें अब तक एसआईआर फॉर्म नहीं मिला। यही स्थिति भाग संख्या 400 और 402 में भी देखने को मिली, जहा कई परिवार फॉर्म न मिलने से परेशान हैं।
बीएलओ बोले-जितने फॉर्म मिले, सभी बाट दिए
बीएलओ के अनुसार, उन्हें जितने फॉर्म दिए गए थे, सभी वितरित कर दिए गए हैं। लेकिन कई परिवारों का कहना है कि उनके घर पर कोई फॉर्म नहीं पहुँचा।
केवल ऊपरी हिस्सा भरवाकर फॉर्म जमा
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीएलओ ने निर्देश दिया था कि सिर्फ फॉर्म का ऊपरी हिस्सा भरना है, जिसके बाद कई लोगों ने आधा भरा फॉर्म जमा भी कर दिया। इससे फॉर्म की संपूर्णता पर सवाल उठने लगे हैं।
2025 की मतदाता सूची भी नहीं दिखाई गई मतदाताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर बीएलओ के पास 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं थी, जिससे लोग अपने नाम की स्थिति नहीं देख पाए और संशोधन प्रक्रिया अधूरी रह गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने पहले ही दिए थे स्पष्ट निर्देश
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि 2003 के प्रारूप के अनुसार पूरा फॉर्म भरा जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर आधा-अधूरा फॉर्म भरवाने से मैपिंग के दौरान गड़बड़ी तय मानी जा रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अधूरे फॉर्म जमा करने वाले कई लोग आगे चलकर परेशान हो सकते हैं।
