अवैध बालू खनन का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को बनाया निशाना-थाने में लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फूटहापर मजरे गोपालपुर खुरहट गांव में अवैध रूप से सफेद बालू निकाले जाने और बेचे जाने का मामला अब गंभीर रूप लेता दिख रहा है। अवैध खनन का विरोध करने पर गांव के ही एक परिवार को दबंगों का शिकार बनना पड़ा। पीड़िता शोभा देवी पत्नी स्वर्गीय शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बालू खनन करने वाले दबंगों ने उनके परिवार को प्रताड़ित कर रास्ता क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके बेटे की गाड़ी तक क्षतिग्रस्त कर दी।
पीड़िता की पुत्री लक्ष्मी देवी और बेटे हर्षित ने बताया कि जब उन्होंने अवैध खनन का विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज और धमकी दी। इतना ही नहीं, दबंगों ने पीड़िता के बेटे हर्षित से 2 लाख भी जबरन वसूल लिए। परिवार का कहना है कि लगातार दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है और शिकायत करने पर भी उन्हें न्याय नहीं मिला है।
पीड़िता द्वारा बताए गए कि दबंग गांव के ही शिवकुमार उर्फ खिस्सू पुत्र राम कृपाल पांडे, अश्वनी, अमन और अंशु शामिल बताए गए हैं, जो अवैध खनन कर बालू बेचते हैं और भारी वाहनों की आवाजाही से गांव का रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!