
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर मजरे कटेरवा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा अपने ही बाबा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी पीआरवी 6264 को मिली सूचना के अनुसार आरोपी युवक धर्मेंद्र (30), पुत्र राम सिंह, निवासी बैरमपुर मजरे कठेरवा ने अपने 85 वर्षीय बाबा छत्रपाल सिंह को बीती रात डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे में था।
गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे छत्रपाल सिंह की मृत्यु हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को बुला लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है तथा शांति व्यवस्था बनी हुई है।
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
