
आपकी खबरें न्यूज,
जमशेदपुर संवाददाता।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से शुक्रवार को बिस्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के आवास पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और मिठाइयाँ बांटकर जीत की खुशी जताई।
विधायक सरयू राय ने स्वयं सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाते हुए विजय की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की मजबूत पुष्टि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगे भी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ता
जदयू झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, झारखंड प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू नेता आशुतोष राय, अंजली सिंह, संजय ठाकुर, जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मृत्युंजय सिंह, आकाश शाह, नीरज सिंह, प्रेम सक्सेना, ममता सिंह, सबिता ठाकुर, उषा यादव, सुष्मिता सरकार, विकास साहनी, लालू गोड़, विनोद सिंह, राजन राजपूत, दीपक गौड़, संजीव सिंह, असीम पाठक, शंकर कर्मकार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
