एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,लोगों की सुनी समस्याएं

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
गाजीपुर संवाद सूत्र।

सेवराई तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस स्थिति को देखते हुए, उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने अपने दल के साथ मोर्चा संभाल लिया है। उपजिलाधिकारी ने रविवार की शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही 15 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों से प्रभावित लोगों को हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावितों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों को हल्का क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!