बेटी की मौत पर पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
प्रतापगढ़, संवाद सूत्र।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में विवाहिता की मौत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। खालिदा बानो की मौत के मामले में परिवार के दो पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि खालिदा छत से फिसल कर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता वहाब ने पति असलम और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहाब ने बताया कि शनिवार सुबह 8:00 बजे दामाद असलम का फोन आया। असलम ने खालिदा के छत से गिरने की सूचना दी। जब वह ससुराल पहुंचे तो खालिदा को चारपाई पर मृत अवस्था में पाया।

दोनों पक्षों में चली तीन घंटे पंचायत, पंचायत के बाद मुकदमा दर्ज
खालिदा की शादी 2016 में असलम से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- इफरा और इसरा, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद मृतिका के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!