
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में लगातार एक सौ पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक फूल डोल मेला व झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या ने झांकियों की आरती कर किया। शोभायात्रा पुरानी बाजार से शुरू हुई और हुसैनगंज थाना परिसर होते हुए पुरानी बाजार गुड़ मंडी समाप्त हुई।

शोभायात्रा पर घरों की छतों से पुष्प वर्षा की गई। गणेश जी, श्रीराम जी, शंकर जी, वीर हनुमान, अंगद, लवकुश आदि झांकियां रही। शोभायात्रा में थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।

