सड़क हादसे में तीन बारातियों की मौत,खुशियां गम में बदली

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सेनीपुर मोड़ के पास भोर पहर ट्रक व बरातियों को वापस ले जा रही बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें तीन बारातियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव से थरियांव थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव निवासी मनोज लोधी की बेटी प्रियंका की बारात आई थी। द्वारचार के बाद बाराती खाना पीना करके चले गये थे।

शुक्रवार भोर पहर करीब बजे जब सुखपुर में लड़की के घर शादी की रस्म की शुरूआत हुई थी तभी जानकारी हुई कि बुलेरो और ट्रक की टक्कर से तीन बारातियों की दुर्घटना में मौत की सूचना मिली।घटना की सूचना पर शादी की खुशियां गम में बदल गई। जैसे तैसे शादी की रस्म पूरी की गई। सुबह करीब 8 बजे गमगीन माहौल में मनोज ने अपनी बेटी की बिदाई कर दी।

बिदाई के बाद लड़की पक्ष के लोग भी सदर अस्पताल पहुँच गये।सुखपुर में सन्नाटा पसरा गया। शादी के टेंट का सामान कुर्सियां बिखरी पड़ी हैं। टेंट में काम करने वाले कुछ लड़के इधर-उधर सामान खोलते हुए मिले। मनोज की तीसरे नम्बर की बेटी प्रियंका है, सबसे छोटी बेटी है। और एक लड़का सुरेंद्र हैं।

error: Content is protected !!